शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो 16:: कलान के जहानाबाद खमरिया गांव में धरना प्रदर्शन करते लोग। कलान, संवाददाता। क्षेत्र के किसानों ने छुट्टा पशुओं से हो रहे फसल नुकसान के खिलाफ गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकड़ों किसानों और समाजसेवी संगठनों ने जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर के नेतृत्व में जहानाबाद खमरिया गांव में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्या का समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धरना 24 जनवरी तक क्रमिक अनशन के रूप में चलेगा, और यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 25 जनवरी से इसे भूख हड़ताल में बदल दिया जाएगा। किसानों की मुख्य मांग क्षेत्र में छुट्टा गौवंश के लिए बड़ी और व्यवस्थित गौशाला का निर्माण है। रामकुमार राठौर ने बताया कि किसान अपनी मेहनत से उगाई गई फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लि...