शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- कलान में हिंदू नव वर्ष व प्रथम संघचालक डा. हेडगेवार के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से स्वयंसेवकों ने पथ घोष संचलन किया। स्वयंसेवकों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।बुधवार को रामलीला मैदान में घोष वर्ग चला।प्रचार विभाग विश्व संवाद केंद्र परुशरामपुरी इसके बाद रामलीला मैदान से पथ घोष संचालन की शुरूआत हुई।परौर रोड, धूमनाथ, थाना रोड होते हुए समापन हो गया।पंक्तिबद्ध स्वयंसेवक हाथों में अपने अपने हाथों में वाद्य लिए कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे।विभाग संघचालक रवि मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक बट वृक्ष के रूप में देश की सेवा में लगा रहता है।संघ का स्वयं सेवक देश के लिए कार्य करता है।खंड संघचालक कृष्ण पाल संबोधन किया।नगर में व्यापारी अवधेश जमींदार, पंकज ठेकेदार, विनोद गुप्ता, देवेन्द्र...