धनबाद, मई 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता कलाकार संघ धनबाद की ओर से सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक शौर्य सैनिक सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलाकारों ने देशभक्ति गीत गाते हुए सैनिकों के शौर्य को सलाम किया। सभी ने सेना की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि सेना ने पहलगाम का बदला ले लिया है। शुक्रवार को निकाली गई इस यात्रा में कलाकार संघ के संरक्षक रणविजय सिंह और उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। मौके पर रणविजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का बदला पाकिस्तान और पीओके में घुसकर तमाम आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर लिया है। इससे भारतीय सेना के शौर्य का तहलका पूरे विश्व में गूंजा है। सैनिकों के शौर्य के लिए उन्हें सम्मान देने के लिए यह सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस दौरान कलाकार संघ के अध्यक्ष राजू सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.