लखनऊ, फरवरी 20 -- ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ढोकरा कार्यशाला गुरुवार से शुरू हुई। अकादमी परिसर में शुरू हुई यह कार्यशाला 28 फरवरी तक जारी रहेगी। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से आए ढोकरा धातु ढलाई विधा के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार उदयराम झारा एवं बुधियारीन बाई झारा अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। ये दोनों आदिवासी कलाकार ढलाई की ढोकरा विधि के माध्यम से धातु की अद्भुत मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। इनके माध्यम से लखनऊ के कला प्रेमियों को छत्तीसगढ़ की लोक गाथाओं और शिल्प कला को बारीकी से समझने का अवसर मिल रहा है। इन पारंपरिक कलाकारों के अतिरिक्त कला एवं शिल्प महाविद्यालय (लखनऊ विश्वविद्यालय), डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय, लखनऊ और ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र के शोधार्थी एवं कार्य...