सहारनपुर, सितम्बर 21 -- श्री विष्णु कला मंडल की रामलीला में शुक्रवार रात पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर और लक्ष्मण परशुराम सवांद लीला का मनोहारी मंचन किया गया। रामलीला में श्री राम व सीता की भेंट पुष्प वाटिका में होती है। सीता माता गौरा जी से राम को अपने पति के रूप में मांगती है। सीता स्वयंवर में राम धनुष तोड़ देते है। फिर सीता राम को वर के रूप में चुनती है। धनुष टूटने पर परशुराम क्रोधित हो जाते हैं। उनका लक्ष्मण से संवाद होता है। राम का अभिनय अजय प्रजापति, लक्ष्मन का सागर कश्यप, विश्वामित्र का सत्यम, सीता का शिवम सैनी, राजा जनक का लक्ष्मण सैनी और रावण का भरत शर्मा ने किया। इस दौरान अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सचिन शर्मा, गगन मित्तल, निखिल अग्रवाल, विपिन गर्ग व जितेंद्र कश्यप आदि रहे। उधर, क्षेत्र के गांव चंदेना कोली में श्रीराम सेवा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.