पटना, जनवरी 20 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में कलाकारों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। उन्होंने मंगलवार को गांधी मैदान के दक्षिणी-पूर्वी छोर पर स्थित कालिदास रंगालय के नये भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभागार, ग्रीन रूम, विशाल रंगमंच, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य निर्माण कार्यों की अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालिदास रंगालय के नये भवन का निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से और तेजी से पूर्ण करें। इस रंगालय के उन्नयन कार्य का उद्देश्य है कि कलाकारों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सुविधा मिले, उन्हें आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था उपलब्ध हो। हमलोग चाहते हैं कि कलाकारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राज्य में नाटक और सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ा...