देवरिया, मार्च 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार की रात को सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में होली गीतों की धूम रही। कलाकारों के होली गीतों पर कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी जमकर झूमे। एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर बधाई देने के साथ ही लोगों ने पकवानों का जमकर आनन्द लिया। पालिटेक्निक के निकट स्थित अपने आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में अनुपमा यादव, अमित रजक, विनय तिवारी ने होली गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। होली गीतों के बीच भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कलाकारों के अलावा सदर विधायक व बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने होली गीत गाया और होली की बधाई दी। सदर विधायक ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है। यह सौहार्द लोगों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.