उत्तरकाशी, अप्रैल 13 -- उतरकाशी जिले के 15 कलस्टर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा महैया करवाए जाने के लिए जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट की मुहिम रंग लाई है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई, इन स्कूल बसों का संचालन शुक्रवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इन सभी बसों को जीपीएस सिस्टम से कनेक्ट किया गया है। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले के 15 प्राथमिक विद्यलयों के लिए जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाइड फण्ड से 03 करोड़ की धनराशी खर्च कर 15 बस क्रय की थी। जिनको सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गत 18 मार्च को देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था । इसके बाद बसों के पंजीकरण जीपीएस सिस्टम सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की गई और शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में बसो का संचालन शुरू करवा दिया गया। बसों का संचालन हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.