घाटशिला, फरवरी 20 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कलसीमूंग गांव स्थित यूकेलिप्टस(पोटास) जंगल में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जैसे ही धुआं और लपटें उठती देखीं। वे तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घंटों की मेहनत के बावजूद ग्रामीण उस पर काबू पाने में असमर्थ रहे। स्थिति को बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एयर ब्लोअर का उपयोग करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्...