हल्द्वानी, मई 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। एसडीएम राहुल शाह ने रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ काठगोदाम स्थित कलसिया नाला का निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों को लेकर हो रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को पूरा कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कलसिया नाले में सिंचाई विभाग ने चैनलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें अब तक 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एसडीएम ने तहसीलदार को नाला क्षेत्र में अतिक्रमण को चिह्नित कर तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को अगले 15 दिनों में पूरा किया जाए, ताकि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से काम कर सके। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.