बेगुसराय, सितम्बर 22 -- बेगूसराय/नावकोठी, हिन्दुस्तान टीम। जिलेभर में सोमवार से कलश स्थापन के साथ के ही नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र भक्तिमय माहौल में शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दुर्गा मंदिरों से लकर घरों में दुर्गा सप्तशती के श्लोक गूंजने से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर के चित्रवाणी सिनेमा के पास मां बूढ़ी माता मंदिर, रतनपुर, विशनपुर, नगर पालिका चौक, बीएमपी, कचहरी रोड समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के दुर्गा मंडपों व मंदिरों में मां दुर्गा के पाठ गूंज रहे हैं। वहीं, शाम में आरती करने के लिए मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इधर, विभिन्न दुर्गा मंदिरों व मंडपों में मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप में मूर्तिकार लगे हुए हैं। पूजा पंडाल का निर्माण भी किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.