रांची, जुलाई 18 -- रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव शुक्रवार को आरंभ हुआ। पहले दिन संध्या 4 बजे से कलश स्थापना और यजमान संकल्प कार्यक्रम हुआ। मंत्रोच्चार के बीच भगवान वेंकटेश्वर, जगत जननी श्रीश्रीदेवी और श्रीभूदेवी को रक्षा सूत्र अर्पण किया गया। मुख्य यजमान रामावतार व शारदा नारसरिया को रक्षा सूत्र बांधा गया। वधू पक्ष के मुख्य यजमान प्रदीप व उमा नारसरिया और अभिषेक व प्रीति नारसरिया को भी रक्षा सूत्र बांधा गया। अनुष्ठान के क्रम में भगवान की नक्षत्र, कुंभ और कर्पूर आरती की गई। भक्तों के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में सृष्टि के रचयिता भगवान वेंकटेश्वर और माता श्रीदेवी और भूदेवी के साथ शास्त्रोक्त विधि से अभिषेक किया गया। कार्यक्रम श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य और गोविंद दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.