टिहरी, मार्च 30 -- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष व वासंती नवरात्र की शुरुआत सिद्धपीठ चंद्रवदनी सहित अन्य शक्ति पीठों पर कलश स्थापना के साथ हुई। प्रथम दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन हुआ। वहीं नववर्ष पर तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा आरोग्य व सुख समृद्धि के लिए भगवान रघुनाथ का पूजन किया गया। नव संवत्सर की शुरुआत घरों में नीम व आम की बौर खाकर की गयी। रविवार सुबह सिद्धपीठ चंद्रवदनी में मुख्य पुजारी पंडित राकेश भट्ट, पंडित सुनील भट्ट व पुरोहित आचार्य सुनील सेमल्टी द्वारा वेद मंत्रों के साथ कलश स्थापना की गयी व श्रद्धालुओं द्वारा घरों से लाई गई जौ को परंपरानुसार हरियाली के लिए डाला गया। पुजारगाँव वासी लोक वादक रमेश दास, उत्तम दास, भुन्नी दास व रतनी दास ने दुर्गा स्तुति व जागर से नौरता मंडयान की शुरुआत भी की। श्री चन्द्रवदनी मंदिर अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.