मधेपुरा, दिसम्बर 21 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। दुर्गापुर पंचायत के कंचन नगर वार्ड छह में शनिवार को तीन दिवसीय श्री गोवर्धन महायज्ञ के अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। गायत्री मंत्र के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। यज्ञ स्थल से कन्याएं सिर पर कलश रखकर कंचन नगर से दुर्गापुर गौठ बस्ती होते हुए भगवती स्थान में जल भरने के बाद तेलियारी, धाना बासा, कालेश्वर टोला होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वृंदावन के व्यास धीरेन्द्र जी महाराज ब्रजवासी एवं शालिनी तिवारी ने प्रवचन में जीवन के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान कलाकारों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। कलश शोभा यात्रा में जिला परिषद प्रतिनिधि संजय सहनी, दुर्गापुर पंचायत के मुखिया दिनेश शर्मा, पसंस मनजीत कुमार, पूर्व मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.