भागलपुर, फरवरी 9 -- प्रखंड की सियां पंचायत अंतर्गत हरचंदपुर गांव में आठ से 16 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन हरचंदपुर स्थित ठाकुरबाड़ी से शिव मंदिर प्रांगण तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 500 ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भागवत कथा का वाचन कथावाचक मधुसूदनाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जबकि इस धार्मिक आयोजन के यजमान मुकेश कुमार गौतम हैं। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्त भक्ति में लीन होकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.