आगरा, दिसम्बर 20 -- कस्बा में चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्ध गायत्री महायज्ञ शनिवार से शुरू हो गया। इससे पूर्व भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा कस्बा के बांके बिहारी मंदिर से शुरू हुई। नगर भ्रमण के दौरान कलश लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। कस्बा में भ्रमण करने के बाद कलशयात्रा पुन: मंदिर पर पहुंची। यहां कलश स्थापना कराने के बाद पहले दिन के हवन यज्ञ की शुरूआत की गई। इस दौरान सुरेंद्रनाथ वर्मा, गोपाल मालवीय, दीपक बघेल, नरेंद्र, रामगोपाल, उमेश यादव, सुरेंद्र पुजारी, मोहनलाल, रामा समेत काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.