मुजफ्फरपुर, जून 25 -- गायघाट,एक संवाददाता। क्षेत्र के कांटा स्थित श्रीराम-जानकी मठ परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसको लेकर क्षेत्र में कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 151 कन्याओं ने भाग लिया और बागमती नदी के भगवतपुर घाट से जलबोझी कर यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद पंचांग पूजन व जलाधिवास हुआ। गुरुवार को प्रधान पूजा व अधिवास का आयोजन होगा। वहीं, शुक्रवार को श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके पश्चात पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का वितरण होगा। आचार्य मनीष झा, कायंश शास्त्री व पंडित रमन झा धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराएंगे। मौके पर दीपक मिश्रा, रोशन मिश्रा, महंत तुलानंद दास, राम प्रह्लाद मिश्र, विश्वनाथ चौधरी, प्रो. मनोज ठाकुर, मुखिया रेखा देवी, संजागर कुमार सहनी, दिलीप कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.