फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 18 -- शमसाबाद, संवाददाता। कलश विसर्जन को आया एटा जिले का एक युवक गंगा में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। अटेना घाट पर डूबे युवक का शव चितार गांव के पास ढाईघाट के नजदीक मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां गम में बदल गईं। एटा जिले के अलीगंज कोतवाली के हतसारी गांव में भागवत हुई थी। इसमें कलश विसर्जन के लिए गांव के एक सैकड़ा से अधिक लोग कंपिल थाना क्षेत्र के अटेना घाट पर गंगा में विसर्जन करने के लिए आए थे। विसर्जन करने के बाद गांव का 30 वर्षीय दुर्गेश शाक्य ग्रामीणों के साथ गंगा में नहा रहा था। नहाते नहाते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस पर हाहाकार मच गया। उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम ढाईघाट के नजदीक ग्रामीणों ने एक शव पानी में उतराता हुआ देखा तो इसकी जानकारी शमस...