बलिया, दिसम्बर 7 -- लालगंज। खपड़िया बाबा समाधि आश्रम संकीर्तन नगर श्रीपालपुर आश्रम परिसर में रविवार को बैठक हुई। इस दौरान स्वामी हरिहरानंद महाराज की उपस्थिति में स्वामी मुनिश्वरानंद महाराज खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप-रेखा बनाकर जिम्मेदारी दी गई। खपड़िया बाबा के निर्वाण दिवस पर महारूद्र यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह मुख्य यजमान होंगे। अन्य श्रद्धालुओं ने यजमान के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। हरिहरानंद महाराज ने बताया कि यज्ञ का शुभारम्भ 21 दिसम्बर को कलश यात्रा के होगा। एक जनवरी 2026 को दोपहर 2.10 बजे खपड़िया बाबा की समाधि पर महाआरती होगी। दो जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति तथा तीन जनवरी भंडारा होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्याम नारायण उपाध्याय, धर्मपाल सोनी, धर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.