उरई, मार्च 30 -- एट। एट थाना क्षेत्र के पिरौना बड़ी माता मंदिर पर श्रीमदभागवत कथा पुराण का आयोजन किया गया। रविवार को कथा के शुभारंभ पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। गाजे,बाजे संग निकली यात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। रविवार को कलश यात्रा बड़ी माता मंदिर से शुरू होकर जागेश्वर बेतवा नदी स्थल पर पहुंची। यहां से जल भरने के बाद यात्रा वापस पिरौना गांव में घूमते हुए मंदिर प्रांगण मे समापन हुई। कलश यात्रा मे बैंड बाजे के साथ डीजे व घोड़े आदि सम्मिलित रहे। महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में पारीक्षत गुड्डी देवी पत्नी दयाल सिंह भागवत पुराण सिर पर रखकर आगे चल रहे थे, जबकि श्रद्धालु पीछे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.