आगरा, नवम्बर 22 -- श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में भक्ति से सराबोर भक्तों का उत्साह नजर आया। बैंडबाजों संग झूमते नाचते सैकड़ों भक्तजनों ने सिर पर मंगल कलश लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण किया। पीताम्बर परिधान में श्रंगारित महिलाएं श्रीहरि के भजनों की भक्ति में डूबीं नजर आयीं। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महारानी बाग स्थित ब्रह्माणी मंदिर से विधि विधान के साथ कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। अवधपुरी चौराहा, हनुमान मंदिर तिराहा, संगम विला कृष्णा बाग में भ्रमण करते हुए कलश यात्रा ने पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर विराम लिया। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों की स्थापना की गई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों डॉ. जीएस राणा, अनीता राणा, संयोजक डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने बताया सात दिवसीय श्रीमद्बागवत कथा में 23...