अंबेडकर नगर, मई 28 -- दुलहूपुर, संवाददाता। विकास खण्ड भियांव के निमटिनी महराजपुर में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। वेदव्यास पण्डित चंद्रभान मिश्र के नेतृत्व में कथा का आयोजन गांव के महेंद्र प्रसाद उपाध्याय के घर पर किया जा रहा है। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पवित्र जलस्त्रोत से कलश में जल भरकर कथा स्थल पर लाया गया। वहां धार्मिक विधि और मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। आरती के बाद कथा प्रारंभ हुई। कथावाचक रत्नेश शुक्ल महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि यह विश्व की सभी कथाओं में श्रेष्ठ मानी गई है। जहां इस कथा का आयोजन होता है, वह स्थान तीर्थ स्थल बन जाता है। उन्होंने कहा कि यह कथा भगवान श्रीकृष्ण की वाणी है। इसमें उनके अवतार से लेकर...