जहानाबाद, जून 7 -- गायत्री महामंत्र के उच्चारण से सुमेरा घाट गूंज उठा घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड के कोर्रा गांव में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्त्वावधान में 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शनिवार की सुबह सात बजे कोर्रा यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में करीब ग्यारह सौ की संख्या में पीले वस्त्र में सुसज्जित महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल बैंड बाजा, रथ पर आकर्षक झांकियां और घुड़सवारों का दल आगे आगे चल रहा था। सैंकड़ों की संख्या में शामिल पीतवस्त्रधारी महिलाएं अपने सिर पर कलश रख कर 'हम सुधरेंगे - युग सुधरेगा ', नशा मुक्ति, पर्यावरण सम्बर्धन, नारी सशक्तिकरण से सम्बंधित नारे लगा रही थी। बैंड बाजे से निकलने वाले गायत्री मंत्र के स्वर उपस्थित लोगों के मन को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.