जौनपुर, जून 6 -- थानागद्दी। केराकत ब्लॉक क्षेत्र के बंबावन गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रवासियों की भारी भागीदारी रही। प्रतिमाएं गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग और आर्थिक मदद से स्थापित कराई। उन्होंने बताया कि गांव में कई मंदिर तो हैं, लेकिन रामजानकी और हनुमान जी की प्रतिमाएं नहीं थीं। इसी भाव से एक वर्ष पूर्व मंदिर निर्माण और प्रतिमा स्थापना का संकल्प लिया गया था, जो अब विधिवत पूर्ण हुआ। स्थापना से पूर्व क्षेत्र के छह आचार्यों ने एक सप्ताह तक पूजन-पाठ का आयोजन किया। समापन दिवस पर गोमती नदी के किनारे से मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओ...