बस्ती, मई 5 -- नगर बाजार। नगर पंचायत नगर में रविवार को कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में श्रीराम के जयकारे लगे। डीजे और ढोल की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में हाथी, घोड़े और तीन बग्गियों पर सजी श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान तथा राधे-कृष्णा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। एमपी के शक्तिपीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे कथा वाचक रामेश्वर नारायण शास्त्री एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन किए। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से शोभायात्रा राजकोट, श्री दुर्गा मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। चेयरमैन नीलम सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन ने यात्रा की अगुवाई की। पहले दिन श्रीराम कथा में बालवंदना और शिवगौरी संवाद की कथा हुई। इस दौरान कपिलदेव सिंह, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.