लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ,संवाददाता। आलमबाग के विराट नगर स्थित शीतला धाम मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा व दीप महायज्ञ समारोह का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सुबह मिथिलेश द्विवेदी, वीरेंद्र शास्त्री व त्र्यंबक त्रिपाठी की अगुवाई में पीले परिधानों में महिलाओं ने श्रद्धा के साथ सर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। कलश यात्रा में पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए। हम सुधरेंगे - युग सुधरेगा और गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के बीच यात्रा मुंडावीर मंदिर से पकरी पुल होते हुए शीतला धाम मंदिर पर संपन्न हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश शुक्ल ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। गायत्री परिवार ट्रस्ट व गायत्री प्रज्ञा पीठ की ओर से मन्दिर प्रांगण में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा में कथा वाचिका निष्ठा रस्तोगी ने कहा कि देवर्षि नारद द्वारा पृथ्...