लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- कफारा में अन्नपूर्णा मंदिर में शतचंडी यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं के साथ कन्याएं शामिल हुईं। गांव के ग्रामीणों की खुशहाली वह सुख समृद्धि के लिए मां अन्नपूर्णा मंदिर पर मंदिर की समिति की अगुवाई में सात दिन का शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया है। यज्ञ सात फरवरी को समाप्त होगा। आठ फरवरी को महाभंडारे का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई। गांव के लीला नाथ मंदिर के अध्यक्ष राशीस अवस्थी, उमेश अवस्थी, हरीश अवस्थी, अशोक जायसवाल, आकाश तिवारी, शशांक तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, सुरक्षा व्यवस्था में चौकी इंचार्ज कफारा अजय सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.