बोकारो, फरवरी 19 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के जरीडीह बाजार स्थित दामोदर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री सूर्य नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर कपसा बाबा मंदिर व अस्पताल मोड़ होते हुए संगम घाट तक गई जहां से जल उठाकर कलश यात्रा मुख्य बाजार व पोस्ट ऑफिस गली होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। अयोध्या तथा बनारस से आए गोपाल पांडे, राघवेंद्र जी, रूपेश पांडे, प्रिंस पांडे व महावीर पांडे के अलावा मंदिर के पुजारी अशोक पांडे, शिवकुमार पांडे, विष्णु पांडे, शांति मिश्रा आदि ने विधि-विधानपूर्वक पूजन अर्चन कराया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशों को मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में रखवाया गया। पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास एवं आरती की गई। 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.