गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत बदडीहा के गुजियाडीह स्थित दुखहरण नाथ बाबा मंदिर से श्री श्री गणेश प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ व श्रीमद् भगवत कथा के शुभारम्भ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 501 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में पुरुष श्रद्धालु भी धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे और देवी-देवताओं के जयकारे लगा रहे थे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा रविवार को प्रातः 8 बजे के करीब गुजियाडीह दु:खहरण बाबा मंदिर से निकलकर बदडीहा, गपैय होते हुए बदडीहा के उत्तरायण नदी पहुंची। यहां अयोध्या से आये यज्ञ के मुख्य पुरोहितों ने पूरे विधि विधान के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद वापस कलश यात्रा गुजियाडीह मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ कलश का मंडप प्रवेश हुआ...