मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- एटूजेड कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा प्रात: एटूजेड कॉलोनी स्थित श्री राधा माधव मंदिर से पीले वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल उपस्थित रही। पंडितों द्वारा विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। कलश यात्रा कथा स्थल महाराजा अग्रसेन भवन पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि भागवत पीठ शुकतीर्थ से स्वामी ओमानंद ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ कराया। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने व्यास पीठ का पूजन किया तथा कथा के मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.