बोकारो, फरवरी 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कलश यात्रा के साथ सेक्टर 1 बी में श्रीहनुमत सह सपरिवार शिव प्राण प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया। यज्ञ समिति के कृष्ण यादव व उचित यादव ने बताया कि शिव पुराण प्रतिष्ठा रूद्र महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शिव पुराण कथा के कथा वाचक आचार्य विकास शास्त्री होंगे। इस अवसर पर सेक्टर 1बी बीएमपी कैंप में स्थित मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर कलश यात्रा में शामिल हुई। इसके बाद पंचांग पीठ पूजन किया गया। ब्राह्मण वरण सहित मंडप प्रवेश किया गया। संध्या में आरती पूजन के बाद शिव पुराण कथा शुरू हो गई। 22 फरवरी शनिवार को नवमी मंडप पूजन किया जाएगा। जलाधिवास व आरती पूजन किया जाएगा। संध्या 7 बजे से शिव पुराण कथा शुरू की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.