बोकारो, फरवरी 19 -- बोकारो स्टील सिटी के कुर्मीडीह (स्टेशन रोड) स्थित श्री हनुमान मंदिर में गुरूवार को श्रद्धा और विश्वास के साथ पांच दिवसीय श्रीश्री हनुमत महायज्ञ शुरू हुआ। इस अवसर पर झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ गर्गा डैम से जल भरकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वाराणसी के श्री शंकर बाबा के आचार्यत्व में यज्ञ संपन्न हो रहा है। मधुपुर के रंजीत पाठक की ओर से रामचरितमानस व वेद पाठ किया जा रहा है। छिंदवाड़ा (मप्र) की प्रोफेसर आरती द्विवेदी ने प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक विशेष प्रवचन दिया जाएगा। वहीं 20 फरवरी देवी पूजन एवं मुख्य यज्ञ अनुष्ठान का प्रारंभ होगा। इसके साथही 24 फरवरी महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाए...