गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कलश यात्रा के साथ सीसीएल बनियाडीह में गुरुवार को श्रीश्री 108 मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ शुरू हो गया। गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब बनियाडीह काली मंदिर के समीप यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली। 351 महिलाएं और कन्याएं माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पुरुष श्रद्धालु भी धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। भीषण गर्मी में भी महिलाएं नंगे पांव कलश लेकर चल रही थी और देवी देवताओं का जयकारा लगा रही थी। कलश यात्रा के साथ झांकी भी चल रही थी। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा बनियाडीह क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कोपा स्थित छठ घाट तालाब पहुंचा। यहां विधि विधान के साथ पुरोहितों ने कलश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.