लातेहार, फरवरी 24 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में राजहार मोड़ के पास अवस्थित शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर के 10 वें वार्षिक उत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 24 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय व राजेश पाठक के सानिध्‍य में पूजा अर्चना की गई। मौके पर मुख्‍य यजमान के रूप में पंकज कुमार सप्‍तनीक मौजूद थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर बाईपास चौक पहुंची,इसके बाद थाना चौक और मुख्य पथ हो कर काली मंदिर मोड़ पहुंची। इसके बाद मानस पथ हो कर औरंगा नदी तट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद ऊर्फ चामू साव ने बताया कि कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन शुरू किया गया। उन्होंने बताय...