सिद्धार्थ, मार्च 21 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पेड़ार गांव में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। गुरुवार को गांव के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बने यज्ञशाला से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु राप्ती नदी के बघिनी घाट पर पहुंच कर कलश में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा। इसके बाद कलश को वापस लाकर यज्ञशाला में स्थापित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार चौबे, बैजनाथ चौबे, चंद्रबली चौबे, महंत हनुमान दास, नित्यानंद पांडेय, रजनीश मिश्र, आशुतोष मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.