गिरडीह, अप्रैल 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के मानिकबाद बको गांव में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर नौ दिवसीय दुर्गा शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य अमरजीत के नेतृत्व में महिलाओं ने यज्ञ मंडप के पास से कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा मानिकबाद शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, देवी मण्डा, ठाकुर बाड़ी, हनुमान मंदिर प्रांगण का भ्रमण करते हुए बको नदी तक गई। नदी में पूजा अर्चना के बाद कलशों मे विधिवत जल भरकर पुनः यज्ञस्थल के पास पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका देवी हेमलता शास्त्री व यज्ञाचार्य अमरजीत शास्त्री द्वारा भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा। मौके पर मुख्य यजमान चुरामन यादव, दसिया देवी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.