बागपत, जनवरी 30 -- क्षेत्र के सांकरौद गांव के शिव मंदिर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ दुर्गा महापुराण कथा शुरू हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्षेत्र के साकरौद गांव में मान्यता वाला शिव मंदिर है। मंदिर परिसर में ही देवी दुर्गे की प्रतिमा भी विराजमान है। बुधवार को मंदिर में आठ दिवसीय दुर्गा महापुराण कथा शुरू हुई। सुबह के समय कलश यात्रा निकली गई। यात्रा पूजा अर्चना के साथ मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में पुरुष श्रद्धालुओं के साथ सैकड़ों महिलाएं भी शामिल रही। वे सभी सिर पर मंगल कलश लिए हुए थी। मंगल गीत गा रही थी। पुरुष श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भजनों पर झूम रहे थे। अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। यात्रा ने समूचे गांव में भृमण किया। करीब दो घंटे के भृमण के बाद यात्रा वापस मंदिर में पहुंची। वहां मंत्रोचार के बीच कलशों की स्थापना क...