सिमडेगा, फरवरी 16 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के नीमतुर गांव में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा में 201 महिलाएं शामिल हुए। जो नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित संतोष मिश्रा ने संकल्प कराकर कलश में जल भराया। इसके बाद जय श्रीराम के जयकारे के साथ कलश यात्रा शुरु हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं भगवान का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश को स्‍थापित किया गया। इसके बाद अखंड हरि कीर्तन शुरु हुआ। अखंड हरि कीर्तन में कई कीर्तन मंडलियां शामिल हुई है। बताया गया कि 16 फरवरी को अखंड हरि कीर्तन का समापन और 17 को भंडारा महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्‍य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...