लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- शनिवार से श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर में कलश यात्रा के साथ वास्तु ज्ञान कथा की शुरुआत की गई। स्थानीय चीनी मिल द्वारा वास्तु ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक आचार्य सुशील बलूनी ने मुख्य यजमान यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन से विधि विधान से पूजन अर्चन कराकर कथा की शुरुआत कराई। कथा के अन्त में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मुन्ना राठौर, दमोदर तिवारी, हरीशंकर जोशी, महेश जोशी, मंदिर के पुजारी दयानन्द, अनिल मिश्रा, खुशाल सिंह, रजनीश डिंगर, जगदम्बिका पाल सिंह, भास्कर सिंह, केके तिवारी, कारखाना प्रबन्धक आर के मिश्रा, रीतेश दुबे, दीपक सिंह, रत्न चक्रवर्ती, पवन कुमार, पंकज शाह, दीनानाथ यादव, सुरेश ठाकुर, विवेक मिश्रा, अवधेश शर्मा, चेतराम बघेल, डा. ओडी शर्मा, पीसी चतुर्वेदी समेत तमाम मिल क...