अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में रविवार को कलश यात्रा के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम और धार्मिक उल्लास से हुआ। 14 दिवसीय इस भव्य आयोजन की शुरुआत में पहले दिन कलश यात्रा और भगवान शिव-माता पार्वती विवाह, गणेश वंदना से सगाई तक संपन्न हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव-पार्वती विवाह जगदंबा भजन मंडल ने संपन्न कराया। मुख्य आचार्य पं. अश्विनी देहलवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संस्कार कराया। पूजन-अर्चन गौरव गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी गुंजन वार्ष्णेय ने किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु भोले तेरी भांग हम पे नाय घुटे, हर हर महादेव, शिव शम्भू जैसे भजनों पर झूम उठे। 14 दिवसीय कार्यक्रम महंत विनय नाथ महाराज के सानिध्य में होगा। महोत्सव के अंतर्गत ...