चंदौली, दिसम्बर 8 -- पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के रौना गांव के दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर परिसर में मंगलवार से आदि शक्ति माता गौरी दुर्गा महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके पहले हनुमान मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें सैकड़ों और पुरुष शामिल होंगे। 9से 15 दिसंबर तक आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ के दौरान दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन पंडित रमेश पाठक कथा श्रवण कराएंगे। वही 15 दिसंबर को भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...