देवरिया, सितम्बर 29 -- बरहज (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बरहज के सरयू नदी के गौरा घाट पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पूजा के लिए कलश भरने गए तीन किशोर समेत चार लोग नदी में डूब गए। एक किशोर को तो लोगों ने बचा लिया जबकि दो किशोर समेत तीन लापता हैं। गोताखोरों की मदद से तीनों की नदी में तलाश की जा रही है। मौके पर सीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। बरहज थाना क्षेत्र के नहछुआ गांव में मां दुर्गा की मूर्ति रखी जा रही है। गांव के किशोर व युवक बरहज के गौरा स्थित सरयू नदी में कलश भरने के लिए सुबह करीब 10 बजे गए थे। सरयू नदी में कलश भरने के दौरान गांव के विवेक कुमार (19) पुत्र बेचन, रणजीत (16) पुत्र अच्छेलाल, शेखर (15) पुत्र कोमल, गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी गांगुली (15) पुत्र बाबूराम गहरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.