कोडरमा, फरवरी 4 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उरवां मोड़ स्थित उमानाथ मंदिर में श्री श्री 108 पंचदिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1100 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर उरवां स्थित बराकर नदी पहुंची, जहां विधि विधान से कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद पुन: यज्ञ मंडप पर पर कलश को स्थापित किया। इस दौरान कई धार्मिंक उद्घोष लगाये गये। यज्ञ के पहले दिन प्रयश्चित स्नान, जल,थल स्थल मातृतका पूजन का आयोजन किया गया। 7 फरवरी को विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ यज्ञ का समापन होगा। इस दौरान प्रतिदिन संध्या में प्रवचन कार्यक्रम होगा। यज्ञ में प्रवचनकर्ता के रूप में विशेश्वर पांडेय होंगे। मौके पर गौरी शंकर बर्णवाल, विशेश्वर पांडेय, बीरेंद्र पासवान, मनोज पासवान, अशोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.