किशनगंज, मई 17 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी धनंजय जायसवाल को कलवार इंडिया एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, प्रभारी सह संयोजक डॉ. राजेश रौशन एवं कोर टीम की अनुशंसा पर इन्हें किशनगंज जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। धनंजय जायसवाल ने कहा कि किशनगंज जिले में कलवार समाज को संगठित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने व जिला इकाई के रूप में सशक्त टीम बनाने का प्रयास करूंगा। इससे पूर्व धनंजय जायसवाल, कलवार संवर्गीय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष, जिला चेस एसोसिएशन में प्रमुख पद पर रहे हैं। रेड क्रॉस के चयनित सदस्य भी हैं। कलवार इंडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बनने पर धनंजय जायसवाल को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कलवार संवर्गीय सेवा ट्रस्ट के संरक्षक व वरिष्ठ डाक्टर डॉ. शिव कुमार...