बस्ती, सितम्बर 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी-टांडा पुल पर आवागमन शुक्रवार को बंद हो गया। पहले यह पुल 11 सितम्बर से बंद होना था। शुक्रवार को पुल पर मरम्मत के लिए दोनों तरफ से मिट्टी का ढेर लगा दिया। इसके चलते अब वाहनों का आवागमन रूक गया है। पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिया गया। पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। कलवारी-टांडा पुल पर मरम्मत होना है। मरम्मत के दौरान बेयरिंग से लेकर सड़क सहित अन्य मरम्मत कार्य को पूरा कराया जाएगा। मरम्मत का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना कार्यान्वयन इकाई आजमगढ़ के देखरेख में यह काम हो रहा है। घाघरा नदी पर एनएच 233 पर ब्रिज के मरम्मत का कार्य होना है। इसके लिए पुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके लिए रूट ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.