सुल्तानपुर, मार्च 8 -- कलयुग में भगवान का नाम ही जीवन का सार है: सुदर्शनाचार्य सूरापुर, संवाददाता हम अपने बच्चों को संस्कार जरुर दें। उक्त बातें सूरापुर में डा. मदन मोहन मिश्र मानस कोविद के निज निवास पर आयोजित श्रीद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान महा यज्ञ के तीसरे दिन वृन्दावन से पधारे सुदर्शनाचार्य जी महराज व्यासपीठ से कहीं। हम अपने बच्चों को कार दें या न दें किन्तु संस्कार जरूर दें। क्योंकि कार से व्यक्ति बड़ा आदमी बनता है तो संस्कार से भला आदमी बनता है, सुनीति के उपदेश से पिता की गोद से उतारे ध्रुव को परम पिता परमात्मा से मिला दिया। भगवान का नाम हमारे सभी पापों को समाप्त कर देता है। सती ने शंकर जी की बात नहीं माना जिस कारण जल करके मर जाना पड़ा। अनुसुइया ने अपने पति अत्रि की सेवा करके ब्रम्हा विष्णु महेश को लालना बनाकर पालना में झुला दिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.