साहिबगंज, मई 10 -- साहिबगंज। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (पलाश) के कर्मचारियों ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने आठ से 15 मई तक सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया है। शुक्रवार को संबंधित कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल की। इस हड़ताल के चलते विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ । कर्मचारियों की पहली मांग है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई नीति को लागू किया जाए। दूसरी प्रमुख मांग निचले स्तर के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि से संबंधित है। कर्मचारियों का कहना है कि उनका वर्तमान वेतन बहुत कम है। मांगें पूरी नहीं होने सभी कर्मी 16 मई से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के कुमार अंशु, मो. शहनवाज आलम,घनश्याम,ग...