अलीगढ़, मार्च 12 -- कलक्ट्रेट में होली मिलन समारोह में खूब उड़ा गुलाल फोटो- अलीगढ़। कलक्ट्रेट में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे के गुलाल लगाया। होली के गीतों पर डांस भी खूब किया। कलक्ट्रेट स्थित पार्क में होली मिलन आयोजन में एडीएम वित्त मीनू राना ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए होली के महत्व को बताया। इसके बाद कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने अधिकारियों को गुलाल लगाया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रामशंकर, एसीएम प्रथम सुधीर अग्रवाल, कर्मचारी संघ से सोहन सिंह, पीयूष साराभाई, कामिनी शर्मा, रचित वशिष्ठ, विनोद कुमार, विजय आर्य, अरूण शर्मा, गजेन्द्र सिंह, मधु भारती, कविता, कुसुम, सावित्री आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...