बुलंदशहर, जनवरी 16 -- कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को राजस्व विभाग के कार्यों एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं को लेकर राजस्व निरीक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रुति ने की। जिलाधिकारी श्रुति ने निर्देशित किया कि राजस्व संहिता में निहित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्य संपादित किए जाएं तथा किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। प्रशिक्षण में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत राजस्व कार्यों की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। धारा 30 के अंतर्गत नक्शा संशोधन की आख्या पर श्याम सिंह राना ने जानकारी दी। धारा 24 के अंतर्गत पैमाइश की प्रक्रिया पर ललित नारायण ने प्रशिक्षण दिया। वहीं धारा 33 के अंतर्गत निर्विवाद उत्तराधिकार विषय पर तहसीलदार मनोज रावत ने विस्तार से समझाया। आरआई डैशबोर्ड, भूलेख...