मेरठ, मार्च 23 -- शनिवार सुबह 10.15 बजे डीएम डॉ. वीके सिंह ने कलक्ट्रेट के कर्मचारियों की हाजिरी चेक कराई। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव ने जब हाजिरी चेक की तो 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि सभी कर्मचारियों को हर हाल में सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होना है। वैसे शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने जब सुबह 10 बजे कुछ कर्मचारियों की जानकारी ली तो पता चला कि अभी नहीं आये हैं। इस पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को सभी कर्मचारियों की उपस्थिति जांच करने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने तुरंत हाजिरी रजिस्टर मंगवाया तो पाया कि 21 कर्मचारी सुबह 10.15 बजे तक उपस्थित नहीं हैं। इस पर इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष...